ज़रूरत के समय मदद पाएं
हमें फ़ॉलो करें
Search प्रोफ़ाइल सेट अप करने का तरीका
Link to Youtube Video (visible only when JS is disabled)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Google for Creators, क्रिएटर्स से जुड़ने और उन्हें नई चीज़ें सिखाने का एक प्रोग्राम है. इसका मकसद इंटरनेट पर क्रिएटर्स की मौजूदगी को बेहतर बनाकर, उन्हें कामयाबी हासिल करने में मदद करना है. हमारे प्रोग्राम में कॉन्टेंट बनाने की आपकी रणनीति को बेहतर बनाने वाली गाइड, ट्यूटोरियल, और संसाधन शामिल हैं. साथ ही, इसमें कम्यूनिटी बनाने के लिए इवेंट और Google के क्रिएटर टूल के बारे में काम की जानकारी दी जाती है.
Google में हम कॉन्टेंट क्रिएटर्स की मदद करने के लिए पूरी तरह से जुटे हुए हैं. हमारा मानना है कि वेब एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जहां हर तरह के क्रिएटर के लिए आगे बढ़ने के बहुत मौके हैं. Google और क्रिएटर कम्यूनिटी की बेहतरीन चीज़ों को एक साथ लाकर, हमारी कोशिश है कि आपको एक ही जगह पर वह सब कुछ मिले जो Google पर कामयाब होने के लिए ज़रूरी है.
अगर आपका कोई सवाल है या राय है, तो Instagram, YouTube या creators@google.com पर हमसे संपर्क करें. हम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे. हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं!
अपनी प्रोफ़ाइल पर दावा करने के लिए, यहां क्लिक करें. सेटअप के दौरान, अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए, आपसे उन प्लैटफ़ॉर्म पर लॉग इन करने और उन्हें लिंक करने के लिए कहा जाएगा जो इसके साथ काम करते हैं.
Search प्रोफ़ाइल बनाने की सुविधा उन क्रिएटर्स, पब्लिशर, और संगठनों के लिए है जो लगातार कॉन्टेंट बनाते हैं. ये ऐसे लोग हैं जिनकी इंटरनेट पर अच्छी-खासी मौजूदगी है. प्रोफ़ाइल बनाने के लिए, आपके पास सार्वजनिक प्रोफ़ाइल होनी चाहिए. साथ ही, Instagram, TikTok, YouTube या X में से किसी एक प्लैटफ़ॉर्म पर आपके कम से कम 10,000 फ़ॉलोअर होने चाहिए.
सर्च प्रोफ़ाइल अभी US, कनाडा और भारत में उपलब्ध हैं और साल के आखिर तक इन्हें दूसरे देशों में भी शुरू करने की योजना है।.
अपनी प्रोफ़ाइल पर दावा करने के बाद, वेब पर उसे ऐक्सेस करने के लिए “profile.google.com/account” पर जाएं. इसके अलावा, Google ऐप्लिकेशन में अपने अवतार पर टैप करें और “आपकी Search प्रोफ़ाइल” पर जाएं.
Google Search पर आपका नाम या हैंडल खोजने पर, लोग आपकी प्रोफ़ाइल देख सकते हैं. इसके अलावा, Google डिस्कवर पर आपका कॉन्टेंट देखकर भी लोग आपकी प्रोफ़ाइल पर जा सकते हैं. अगर आपको अपना नाम खोजने पर नॉलेज पैनल नहीं दिखता है, तो इसकी वजह यह हो सकती है कि आपके नाम से मिलते-जुलते नाम वाले दूसरे लोग या संगठन भी मौजूद हैं.
अगर आपके पास पहले से कोई नॉलेज पैनल नहीं है, तो Search प्रोफ़ाइल पर दावा करने पर आपको एक नॉलेज पैनल मिल सकता है. नॉलेज पैनल को अपनी जानकारी का विज़ुअल स्नैपशॉट माना जा सकता है. दावा करने के बाद, यह आपकी चुनिंदा पोस्ट और प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद प्रोफ़ाइलों को हाइलाइट कर सकता है. साथ ही, लोगों को आपकी Search प्रोफ़ाइल पर भेज सकता है. आपके नॉलेज पैनल में, आपके बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर एआई से जनरेट की गई खास जानकारी भी दिखेगी. इससे लोगों को आपके बारे में ज़्यादा जानने में मदद मिलेगी.
अगर आपके पास पहले से नॉलेज पैनल है, तो आपकी प्रोफ़ाइल सेट अप होने के बाद, उसे बेहतर बनाया जाएगा. मौजूदा सुविधाओं के साथ-साथ, अब आपको अपने नाम के बगल में अपडेट किया गया अवतार, आपकी हाल ही की पोस्ट, प्लैटफ़ॉर्म प्रोफ़ाइलें, और आपकी Search प्रोफ़ाइल का लिंक दिखेगा.
अगर आपने अपनी Search प्रोफ़ाइल पर पहले ही दावा कर लिया है और अपना नाम खोजने पर आपको कोई नॉलेज पैनल नहीं दिखता है, तो हो सकता है कि अन्य लोगों या संगठनों ने भी, आपके नाम से मिलते-जुलते नामों की प्रोफ़ाइलें बनाई हों.
नहीं, इससे आपके मौजूदा नॉलेज पैनल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. लोगों और पब्लिशर के लिए: अपनी प्रोफ़ाइल पर दावा करने से नॉलेज पैनल बेहतर बनता है. इससे आपकी प्रोफ़ाइल की मुख्य जानकारी, आपके नॉलेज पैनल में जुड़ जाती है. जैसे, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, जोड़े गए लिंक, और पिन की गई पोस्ट.
कारोबारों और ब्रैंड के लिए: आपके नॉलेज पैनल में कोई बदलाव नहीं होगा. साथ ही, यह आपके Google Business Profile या ब्रैंड प्रोफ़ाइल से जुड़ा रहेगा.