Google पर आपकी आधिकारिक प्रोफ़ाइल
Search पर क्रिएटर्स को यूनीक पहचान दिलाने का नया तरीका
पेश हैं Search प्रोफ़ाइल
पेश हैं Search प्रोफ़ाइल
क्रिएटर्स, ब्रैंड, और पब्लिशर के लिए बनाया गया
क्रिएटर्स, ब्रैंड, और पब्लिशर के लिए बनाया गया
तय करें कि Google पर आपकी प्रोफ़ाइल कैसी दिखे
अपने बेहतरीन काम को आसानी से हाइलाइट करें
प्रोफ़ाइल सेट अप करने में बस कुछ ही मिनट लगते हैं
अपनी प्रोफ़ाइल पर दावा करने के लिए, यहां क्लिक करें. सेटअप के दौरान, अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए, आपसे उन प्लैटफ़ॉर्म पर लॉग इन करने और उन्हें लिंक करने के लिए कहा जाएगा जो इसके साथ काम करते हैं.
Search प्रोफ़ाइल, उन क्रिएटर्स, पब्लिशर, और संगठनों के लिए बनाई गई हैं जो लगातार कॉन्टेंट बनाते हैं. ये ऐसे लोग हैं जिनकी इंटरनेट पर अच्छी-खासी मौजूदगी है. प्रोफ़ाइल बनाने के लिए, आपके पास सार्वजनिक प्रोफ़ाइल होनी चाहिए. साथ ही, Instagram, TikTok, YouTube या X में से किसी एक प्लैटफ़ॉर्म पर आपके कम से कम 10,000 फ़ॉलोअर होने चाहिए.
सर्च प्रोफ़ाइल अभी US, कनाडा और भारत में उपलब्ध हैं और साल के आखिर तक इन्हें दूसरे देशों में भी शुरू करने की योजना है।.
प्रोफ़ाइल पर दावा करने के बाद, वेब पर अपनी प्रोफ़ाइल ऐक्सेस करने के लिए “profile.google.com/account” पर जाएं. इसके अलावा, Google ऐप्लिकेशन में अपने अवतार पर टैप करके भी “आपकी Search प्रोफ़ाइल” पर जाया जा सकता है.
Google Search पर आपका नाम या हैंडल खोजने पर, लोग आपकी प्रोफ़ाइल देख सकते हैं. इसके अलावा, Google डिस्कवर पर आपका कॉन्टेंट देखकर भी लोग आपकी प्रोफ़ाइल पर जा सकते हैं. अगर अपना नाम खोजने पर आपको कोई नॉलेज पैनल नहीं दिखता है, तो इसकी वजह यह हो सकती है कि आपके नाम से मिलते-जुलते नाम वाले अन्य लोग या संगठन भी मौजूद हैं.
अगर आपके पास पहले से कोई नॉलेज पैनल नहीं है, तो Search प्रोफ़ाइल पर दावा करने पर आपको एक नॉलेज पैनल मिल सकता है. नॉलेज पैनल को अपनी जानकारी का विज़ुअल स्नैपशॉट माना जा सकता है. दावा करने के बाद, यह आपकी चुनिंदा पोस्ट, प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद प्रोफ़ाइलों को हाइलाइट कर सकता है. साथ ही, लोगों को आपकी Search प्रोफ़ाइल पर भेज सकता है. आपके नॉलेज पैनल में, आपके बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर एआई से जनरेट की गई खास जानकारी भी दिखेगी. इससे लोगों को आपके बारे में ज़्यादा जानने में मदद मिलेगी.
अगर आपके पास पहले से नॉलेज पैनल है, तो आपकी प्रोफ़ाइल सेट अप होने के बाद, उसे बेहतर बनाया जाएगा. मौजूदा सुविधाओं के साथ-साथ, अब आपको अपने नाम के बगल में अपडेट किया गया अवतार, आपकी हाल ही की पोस्ट, अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद आपकी प्रोफ़ाइल, और Search पर आपकी प्रोफ़ाइल का लिंक दिखेगा.
अगर आपने अपनी Search प्रोफ़ाइल पर दावा कर लिया है और अपने नाम से खोजने पर आपको नॉलेज पैनल नहीं दिख रहा है, तो इसकी वजह यह हो सकती है कि आपके नाम से मिलते-जुलते नाम वाले अन्य लोग या संगठन भी मौजूद हैं.
नहीं, इससे आपके मौजूदा नॉलेज पैनल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. लोगों और पब्लिशर के लिए: अपनी प्रोफ़ाइल पर दावा करने से नॉलेज पैनल बेहतर बनता है. इससे आपकी प्रोफ़ाइल की मुख्य जानकारी, आपके नॉलेज पैनल में जुड़ जाती है. जैसे, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, जोड़े गए लिंक, और पिन की गई पोस्ट.
कारोबारों और ब्रैंड के लिए: आपके नॉलेज पैनल में कोई बदलाव नहीं होगा. साथ ही, यह आपके Google Business Profile या ब्रैंड प्रोफ़ाइल से जुड़ा रहेगा.